नोसिबो इफ़ेक्ट (Nocebo Effect): ‘मेरी एमआरआई रिपोर्ट खराब है’ – यह नकारात्मक सोच आपके दर्द को कैसे बढ़ा देती है
अक्सर क्लिनिक में ऐसे मरीज आते हैं जिनके चेहरे पर दर्द से ज्यादा खौफ होता है। उनके हाथ में एक बड़ा सा पीला लिफाफा होता है, जिसमें उनकी एमआरआई (MRI) या एक्स-रे की रिपोर्ट होती है। रिपोर्ट में लिखे कुछ भारी-भरकम मेडिकल शब्द जैसे- ‘डिस्क डिजनरेशन’ (Disc Degeneration), ‘बल्ज’ (Bulge), ‘टियर’ (Tear) या ‘स्पोंडिलोसिस’ (Spondylosis)…
